अच्छी आदतें जो सुबह आप को करनी चाहिए । Morning Habits for success in Hindi

4/5 - (7 votes)

 Morning eBooks

 Morning Habits for success in Hindi 

 एक सफल व्यक्ति की अच्छी आदतें ! 

पैसे तो सब कमाना चाहते हैं और अपने जीवन में सब कुछ न कुछ बड़ा करना चाहते है और सफलता भी सभी को पानी है लेकिन उसके लिए उन्हें क्या करना होगा ये उनको नहीं पता होता है, और ऐसे ही सब अपना समय बर्बाद कर देते हैं और अपने जीवन में कुछ भी बड़ा नहीं कर पाते हैं तो मैंने इस पोस्ट में सफल लोग क्या करते हैं उनकी आदतें क्या होती है ये सब बताया है अगर आप इन आदतों को अपना लेते हैं तो आप भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 

ये 5 आदतें जो आपको सफल बना देंगी | 

These 5 Habits That Will Make You Successful.

  1. सुबह जल्दी उठना। 
  2. सुबह व्यायाम करना। 
  3. सुबह ध्यान ( Meditation) करना।
  4. खुद को प्रेरित करना और अपने आज का प्लानिंग करना।  
  5. सुबह अपने लक्ष्य के सम्बंधित किताबें पढ़ना। 
Morning Good Habits
Morning Habits for Success

1. सुबह जल्दी उठना | Wake up Early in the Morning

हमे अपनी सबसे पहली आदत ये बनानी है की हमें रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह जल्दी उठने का सबसे अच्छा समय ५ बजे होता है, इस समय चारो तरफ शांति होता है जो हमारे दिमाग को सुबह चाहिए, और जब हम ५ बजे उठते है तो हमारे पास दूसरों से मुकाबले समय ज्यादा होता है।
 और सुबह जल्दी उठने से हमारे अंदर सकारात्मकता बनी रहती है। इससे हमारी सोने की आदत सुधर जाती है और अच्छी होती है सुबह जल्दी उठने से हमें आलस्य महसूस नहीं होता और हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसलिए अगर आप भी अपने जीवन में सफल होना चाहते है तो आज से ही सुबह ५ बजे उठने की आदत बना लीजिये।

2. सुबह व्यायाम करना | Do Exercise in Every Morning

सफलता का स्वास्थ से सीधा सम्बन्ध है, अगर हम स्वस्थ रहेंगे तभी कुछ कर सकेंगे इसलिए हमे अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह व्यायाम करना बहुत जरूरी है। सुबह आप अगर व्यायाम नहीं कर पाते हैं तो आपको हर दिन सुबह कोई खेल खेलना चाहिए जैसे – बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल आदि।
सुबह व्यायाम करना एक बहुत ही अच्छी आदत है। जब सुबह हम उठते हैं तो हमारे शरीर का मेटपोलिस्म गिरा होता है जिससे हमें सुस्ती महसूस होती है इसलिए हमे व्यायाम करने से पहले कुछ १ गिलास पानी पीकर कुछ फल खा लेना चाहिए जिससे हमारे शरीर में ऊर्जा आ जाती है और अब हम फुर्ती से व्यायाम कर सकते हैं। व्यायाम करने से हमारा शरीर रोगों से दूर रहता है और हम फिट और एक्टिव रहते है, तो इसलिए आज से ही व्यायाम को भी एक आदत बना लीजिये।

3. सुबह अपने अंदर ध्यान करना | Meditate yourself in Morning

सुबह उठ कर हमे अपने दिमाग को शांत करना चाहिए। सुबह उठने के बाद हमें एक शांत स्थान पर जाकर बैठ जाना चाहिए और कुछ भी अपने दिमाग में सोचना नहीं चाहिए, यानि की हमें सुबह उठ कर मैडिटेशन करना चाहिए। मैडिटेशन करने से हमारे सोचने और समझने की क्षमता बढ़ जाती है।
  मैडिटेशन आप २० मिनट या अपने अनुसार कर सकते हैं। और इसके बाद हमे अपने बारे में सकारात्मक विचार सोचना चाहिए, और हमें  सुबह कभी भी हमे नकारात्मक विचार नहीं करना चाहिए। मैडिटेशन करने से हमारे दिमाग की शक्ति बढ़ जाती है और मैडिटेशन से हम खुद को अच्छी तरह से समझ सकते हैं और जो खुद को समझ लिया वो सबको समझ लिया। इसलिए रोज सुबह सुबह मैडिटेशन करना बहुत ही जरूरी है।

4. खुद को प्रेरित करना और अपने आज प्लानिंग करना | Affirmation & Today Planning

सुबह आपको अपने बारे में ऐसे शब्द ( Affirmation ) बोलने हैं जो आपको प्रेरित करें। आपको पूरा ध्यान केवल अपने शब्दों पर देने हैं। आपको ऐसे शब्द बोलने हैं।
जैसे – मैं शांति और विश्वास के साथ आज के दिन का स्वागत करता हूँ, मेरा आज का दिन बहुत शानदार और नए अवसरों से भरा हुआ और मेरे सही फैसलों का दिन है, मैं स्वस्थ सूंदर सुखी और सुरक्षित हूँ, मैं अतीत में खुद की और दूसरों की सभी गलतियों को माफ़ कर केवल वर्तमान की हर पल को पूरी ऊर्जा और आनंद से जीता हूँ। मेरे भीतर जाती हर श्वास मेरा आत्मविश्वस बढाती है,
 और बाहर जाती हर स्वाश संदेह और निराशा को बाहर निकलती है, मैं एक अद्बुद्ध और एक ख़ास इंसान हूँ, मैं बुद्धिमान हूँ और सही फैसले ले सकता हूँ, मैं सफल और सौभाग्य शाली हूँ, मैं हर तरह से सम्पूर्ण और संपन्न हूँ, मैं स्वंत्र हूँ काबिल हूँ,अपने फैसले स्वयं लेने के लिए, मैं खुद से प्यार करता हूँ मैं खुद पर विश्वास करता हूँ, मेरे लिए नामुनकिन कुछ भी नहीं, मैं कुछ भी पा सकता हूँ, मेरे जीवन प्यार और पैसे से भरा है, मैं अपना रास्ता खुद बनाने में सक्षम हूँ, मैं हमेशा सत्य बोलता हूँ। मैं अपनी उपलब्धियों से संतुस्ट हूँ, मेरा दिमाग पूरी तरह से सकारात्मक विचारो से भरा है।
इसके बाद आपको ५ मिनट आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कल्पना करनी है, आप उन सब चीजों के बारे में कल्पना करें जो आप प्राप्त करना चाहते हैं।  आप सोचिये की आप जो सफलता प्राप्त करना चाहते थे वह प्राप्त हो गया है और आप उस सफलता को प्राप्त करने की खुशी को महसूस करें।
 और ऐसे ही कल्पना करने से आपके दिमाग के अवचेतन मन को लगता है की आप सच में सफल हो चुके है और इससे आपका सोच बदल जाता है जब आपका सोच बदल जायेगा तो आप के एक्शन्स यानी काम  करने की तरीका भी बदल जाता है और इससे आप जो चाहते है वह आपको जल्दी से प्राप्त हो जाता है।
आप अपने जीवन में जो कुछ प्राप्त करना चाहते है उसको प्राप्त करने के लिए सबसे पहले लक्ष्य बनाए और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आज आपको क्या करना है, आपको एक कॉपी और कलम लेकर योजना बनानी होगी की उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको आज क्या करना चाहिए और इसके बाद आप वही काम करें जो आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचने में सहायता करें।

5. सुबह अपने लक्ष्य से सम्बंधित किताबे पढ़ना | Book Reading in the Morning

सुबह किताबे पढ़ना एक बहुत ही अच्छी आदत है, आपको ये आदत जरूर डालनी चाहिए क्योकि बिना ज्ञान के सफलता नहीं मिलती है इसलिए आपको अपने लक्ष्य से सम्बंधित किताबे पढ़नी चाहिए।  इससे आपका ज्ञान बढ़ता है और आप जो करना चाहते है आसानी से कर सकते हैं क्योकि आपको इसके बारें में अनुभव हो जाता है,
अगर आप किसी कारन से किताब नहीं पढ़ सकते हैं तो आपको ऑडियो बुक्स सुननी चाहिए। ऑडियो बुक्स सुनाने के लिए GIGL अप्प डाउनलोड करके फ्री में बहुत से किताबो का अनुभव ले सकते हैं। सुबह अपने लक्ष्य के सम्बंधित किताबो से सीखें और और जो करना चाहते हैं उसमे सफलता प्राप्त करें।  जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए ऐसे आदतों को अपनाएं।
कुछ भी करने के लिए या कुछ भी बदलाव करने से पहले हमें अपने मानसिकता को बदलना पड़ता है।

Early to bed and early to Rise Makes a man Healthy, Wealthy and Wise.

 
मैंने इस पोस्ट में ऐसे आदतों के बारे में बताया है जिसको अगर आप लोग अपनी आदत बना लेते हैं तो किसी भी काम में आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपको ये अच्छी आदतें डालने के लिए सुबह बजे उठ कर १ घंटा कर सकते हैं, अगर आप इस आदत को ६६ दिन लगातार करते हैं तो ये आदतें आपकी जीवन भर के लिए बन जाएँगी।  आपको यह पोस्ट कैसा लगा कमेंट करके अपना फीडबैक जरूर दीजियेगा। 
 
 
THANK YOU 🧡

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top