असली खुशी क्या है | What is Real Happiness in Hindi

Morning ebooks

What is Real Happiness |  Happy in Life | असली खुशी क्या है

Happiness
Happiness

         

    1-  खुशी क्या है?  (what is Happiness?)

 

     1-  ख़ुशी वो पल है जब हम दिल खोल कर जीते है , जब हम खुश होते है तो सिर्फ खुद को ही नहीं अपने आस-पास के लोगो को भी खुश देखना चाहते है!ख़ुशी का अर्थ सबके लिए अलग अलग है ! किसी को धन की प्राप्ति से ख़ुशी मिलती है तो किसी को शांति में , अपने परिवार के साथ , अच्छा खाना खाने से , सोने में , यात्रा में!पर असल में ख़ुशी हमे धन ,खाना और परिवार नहीं देता , हमारी ख़ुशी अपने आप से है! हम अपनी खुशियो के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं हो सकते !ये बाहरी खुशियां सिर्फ छोटे समय के लिए होती है , असल में ख़ुशी हमे आन्तरिक मन की शांति से मिलती है!इसलिए अपने आप को खुश रखने के लिए , वही कार्य करे जो आपको अच्छा लगता है !

 
 
 
Happiness




    ख़ुशी यहाँ पा सकते है :-

  • ख़ुशी एक भूखे को खाना खिलाकर पा सकते है।
  • ख़ुशी रोते को हँसा कर पा सकते है।
  • ख़ुशी किसी की मदद कर के पा सकते है।
  • ख़ुशी अपने बुज़र्गो की सेवा कर के पा सकते है।
  • ख़ुशी किसी अनाथ को प्यार दे कर पा सकते है।
  • ख़ुशी किसी का दुःख सुनकर उसे होंसला देकर पा सकते है। 




Morning ebooks
Morning ebooks
 
 
 

      खुशी के लिए ऐसा करें :-

  • हर रोज जब आप उठें
  • आइना देखें और खुद के लिए
  • एक अच्छी मुस्कान दें!
  • मुस्कान जीवन का पवित्र उपहार है!
 
  • झूठ का कद कितना भी ऊँचा क्‍यो न हो,
  • सत्‍य के मुक़ाबले में छोटा ही होता है…
 
  • छोटी छोटी खुशियां ही तो
  • जीने का सहारा बनती है ।।
  • ख्वाहिशों का क्या
  • वो तो पल-पल बदलती है।।
 
  • जिंदगी को खुश रहकर जियो,
  • क्‍योंकि रोज शाम सिर्फ
  • सूरज ही नहीं ढलता…
  • आपकी अनमोल जिंदगी भी ढलती है!!
 
  • मैं निकला सुख की तलाश में
  • रास्‍ते में खड़े दुखों ने कहा…
  • हमें साथ लिए बिना…
  • सुखों का पता नहीं मिलता
  • जनाब…
 
  • मुस्‍कुराने के मकसद न ढूंढो,
  • वर्ना जिंदगी यू ही कट जाएगी,
  • कभी बेवजह भी मुस्‍कुरा के देखो,
  • आपके साथ-साथ जिंदगी भी मुस्‍कुरायेगी।
 
  • सबसे पहले उस इंसान को खुश करो
  • जिसे आप रोज आईने में देखते हैं!
 
  • खुशी के लिये काम करोगे तो खुशी नहीं मिलेगी…
  • पर खुश होकर काम करोगे तो खुशी जरूर मिलेगी…!!
 
  • जीवन में सबसे बड़ी खुशी उस काम को करने में है
  • जिसे लोग कहते है कि तुम नहीं कर सकते हो..!!
 
  • तीन रास्ते खुश रहने के!
  • 1. शुक्रराना!
  • 2. मुस्कराना!
  • 3. और किसी का दिल ना दुखाना!




Morning ebooks
Morning ebooks
 

 

                                  @morningebooks

1 thought on “असली खुशी क्या है | What is Real Happiness in Hindi”

  1. Pingback: इच्छाशक्ति से परे | Beyond Willpower Book Summary in Hindi ⋆ Morning eBooks

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top