बुद्धिमान व्यक्ति की पहचान कैसे करें?

एक बुद्धिमान व्यक्ति कैसे बने?| Qualities of an Intelligent Person in Hindi

हर कोई जीवन में सफलता हासिल करना चाहता है। भगवान ने हर व्यक्ति को एक जैसा ही बनाया है और एक जैसे ही दिमाग दिया है लेकिन कुछ मनुष्य समाज में सफल होने के लिए अपने अंदर बेहतरीन गुण या Qualities विकसित करते हैं ताकि वह समझ में एक आदर्श तथा अनुशासित व्यक्तिव कभी खास कर सके।

एक बुद्धिमान व्यक्ति यह बात भली-भांति जानता है कि बेहतरीन व्यक्तित्व के विकास के लिए कुछ बेहतरीन गुण होना भी जरूरी है लेकिन क्या आपको पता है कि बुद्धिमान व्यक्ति में क्या गुण होते है? या फिर एक Intelligent Person किन Qualities के आधार पर एक सफल व्यक्ति बनता है!

आज हम आपको बुद्धिमान व्यक्ति के गुण (Qualities of an Intelligent Person in Hindi) से संबंधित जानकारी देने वाले हैं तथा इन Qualities को विकसित कर आप भी एक बेहतरीन व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं।

एक बुद्धिमान व्यक्ति कैसे बने?

अगर आप जीवन में असीम सफलता और अनुशासन पाना चाहते हैं तो आपको अपने अंदर कुछ मुख्य गुणों को जरूर विकसित करना होगा क्योंकि यह गुण एक बुद्धिमान व्यक्ति की निशानी माने जाते हैं। ‌

नीचे दिए गए सभी मुख्य गुण एक बुद्धिमान व्यक्ति की पहचान होती है इसलिए आपको इन गुणों को अपनी जिंदगी में जरूर विकसित करना चाहिए-:

Qualities of an intelligent person in Hindi

  1. Learning
  2. Think Before Speak
  3. Open Minded
  4. Self Talk
  5. Curious
  6. Reading Books
  7. Don’t Judge
  8. Practice

Learning ( सीखना):

सीखना बुद्धिमान व्यक्ति के सबसे मुख्य गुणों में से एक माना जाता है क्योंकि बुद्धिमान व्यक्ति इस बात को भली-भांति जानता है कि अपने क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी आवश्यक जानकारी को सिखाना (Learning) और समझना व्यक्तित्व के विकास के लिए बेहद आवश्यक होता है इसलिए बुद्धिमान व्यक्ति अपने जीवन में सीखना कभी नहीं छोड़ता है। ‌

Think Before Speak ( बोलने से पहले सोचना):

ज्यादातर बुद्धिमान व्यक्ति यह जानते हैं कि कब कहां और किस परिस्थिति ( Situation) के अनुसार कितना बोलना है इसलिए वह कुछ भी बोलने से पहले थोड़ा रुकते हैं और सोचते हैं ( Think and Speak) कि सामने आई स्थिति में एक सही उत्तरदाई जवाब क्या हो सकता है।

इसलिए ऐसे व्यक्ति को बेहद ही समझदार समझ जाता है क्योंकि वह स्थिति को देखकर सही उत्तर को स्पष्ट करने में सक्षम होता है ना कि वह परिस्थिति को अधिक गंभीर बना देते हैं। इसीलिए बोलने से पहले सोचना बुद्धिमान व्यक्ति का एक अहम गुण माना जाता है। 

Open Minded ( खुले विचार वाले):

एक बुद्धिमान व्यक्ति का सबसे बड़ा गुण उसके खुले विचार होते हैं। ‌एक बुद्धिमान व्यक्ति यह भली-भांति जानता है कि यदि उसे अपने बेहतर व्यक्तित्व के लिए सामाजिक तौर पर खुले विचारों ( Open Minded) की प्रवृत्ति को अपनाना होगा क्योंकि आधुनिक समाज में लोग तरह-तरह की सोच लेकर चलते हैं।

तथा सब की सोच का समान रूप से सम्मान करना ही एक बुद्धिमान व्यक्ति की पहचान होती है। इसलिए बुद्धिमान व्यक्ति कभी भी किसी की सोच का मजाक नहीं बनता है बल्कि वह सभी की सोच को ग्रहण करके परिस्थिति के अनुसार उत्तर देता है।

Self Talk ( खुद से बातें करना):

एक बुद्धिमान व्यक्ति कभी भी अपने व्यक्तित्व पर उठाए गए सवाल को गंभीर रूप से नकारात्मक तौर पर अपने अंदर नकारात्मक विचार ग्रहण नहीं करता है बल्कि वह अपने आसपास की परिस्थितियों को समझकर तथा दूसरों द्वारा उनके व्यक्तित्व पर किए गए प्रश्न को समझता है।

तथा खुद से बात ( Self Talk) कर अपने व्यक्तित्व में सुधार करने की कोशिश करता है जिससे वह एक बुद्धिमान व्यक्ति कहलाता है और बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा ही खुद से बातें करता है जो कि उसका एक अहम गुण माना जाता है। ‌

बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा लड़ाई झगड़े जैसी परिस्थितियों में भी स्वयं से बात कर अपने और सामने वाले के पक्ष पर विचार करता है तथा वह यह देखा है कि कहां पर उसकी गलती है और कहां पर सामने वाले की गलती है तथा वह आपसी समझ से सुलह करने की कोशिश करता है ना कि  परिस्थिति को और गंभीर बनता है। ‌ इसलिए बुद्धिमान व्यक्ति वाले व्यक्ति के साथ लोग ज्यादा से ज्यादा रहना चाहते हैं क्योंकि उन्हें समय की कीमत होती है।

Curious ( जिज्ञासु):

एक बुद्धिमान व्यक्ति अपने क्षेत्र के अलावा जिस भी क्षेत्र नं,स्थान और देश में जाता है,वहां पर नई-नई एक्टिविटी को ट्राई करना तथा वहां के इतिहास एवं कई लोकप्रिय चीजों के बारे में जानने के लिए बेहद जिज्ञासु ( Curious)  रहता है क्योंकि वह इसे अपने ही व्यक्तित्तव के विकास को बढ़ाना चाहता है‌।‌ एक बुद्धिमान व्यक्ति है भली-भांति जानता है कि तरह-तरह की रीति रिवाज, गतिविधियों, परंपराओं एवं विभिन्न क्षेत्रों एवं स्थान के सांस्कृतिक एवं सामाजिक धरोहर को समझना सामान्य ज्ञान के साथ-साथ एक बुद्धिमान व्यक्ति की निशानी भी होता है।

Reading Books ( किताबें पढ़ना):

एक बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा अपने दिमाग को एक्टिव रखना चाहता है इसलिए वह हमेशा प्रतिदिन कम से कम एक या दो घंटा किसी भी अपनी रुचि के अनुसार या सामान्य ज्ञान के तौर पर किताबें जरूर पढ़ते है ताकि वह सामान्य तौर से सामाजिक गतिविधियों से रूबरू रहे। बुद्धिमान व्यक्ति को हमेशा वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों के बारे में सफलतम रूप से जानकारी होती है। ‌

Practice:

बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा अपने क्षेत्र में अव्वल रहने के लिए निरंतर प्रैक्टिस ( Practice) करता रहता है तथा इससे उसके कार्य में निपुणता आती है जिससे लोग ऐसे व्यक्ति को एक अनुशासित एवं बुद्धिमान व्यक्ति मानते हैं। प्रेक्टिस करने से कार्य और लक्ष्य जल्दी पूर्ण होते हैं जिससे ऐसे व्यक्ति की तरफ लोग ज्यादा से ज्यादा आकर्षित होते हैं और उनसे अच्छे संबंध स्थापित करना चाहते हैं।

ऐसे व्यक्ति अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय रहते हैं जिससे उनके काम एवं लगन को देखते हुए उन्हें कार्य क्षेत्र में तरक्की हासिल होती है। ‌

Don’t Judge:

एक बुद्धिमान व्यक्ति किसी भी अन्य व्यक्ति को उसके परिधान, सोच और परिस्थिति एवं व्यवस्था के मुताबिक परखता नहीं ( Don’t Judge) है तथा बुद्धिमान व्यक्ति का असमानता जैसे तत्वों को ना करता है जिससे वह अमीरी एवं गरीबी जैसी विचारधारा से दूर रहकर एक सामान्य व्यक्तित्व का विकास करता है जिससे वह हर व्यक्ति को समान रूप से देखता है। यही गुण एक बुद्धिमान व्यक्ति का सबसे सफल गुण माना जाता है। ‌

निष्कर्ष:

इस आर्टिकल में हमने आपको बुद्धिमान व्यक्ति के गुना ( Qualities of intelligent Person in Hindi)  संबंधित जानकारी प्रदान की है जिसमें हमने बुद्धिमान व्यक्ति के कुछ मुख्य गुणों पर विस्तार से चर्चा की है।

Thanks for Reading!

Relevant Content:

32 Qualities of a Successful Person in Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top